{"_id":"6529139e45e52898d502d9b3","slug":"two-injured-as-ambulance-collides-with-combine-in-lakhimpur-kheri-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई, सिपाही समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पीलीभीत जेल से कैदी को लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस कंबाइन से टकराई, सिपाही समेत दो घायल
Fri, 13 Oct 2023 03:24 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:24 PM IST
सार
पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को लेकर एंबुलेंस लखनऊ जा रही थी। गोला खुटार हाईवे पर लालापुर गांव के पास एंबुलेंस की टक्कर कंबाइन से हो गई। हादसे में सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जेल से बीमार कैदी को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रही एंबुलेंस बृहस्पतिवार रात कंबाइन से टकरा गई। हादसे में एक सिपाही और एंबुलेंस सहायक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा लखीमपुर खीरी में गोला-खुटार हाईवे हुआ।
विज्ञापन
पीलीभीत जेल में बंद एक कैदी धर्मेंद्र पुत्र राम बरन के बीमार हो जाने पर उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गोला खुटार हाईवे पर लालापुर गांव के पास यह एंबुलेंस कंबाइन से टकरा गई। हादसे में पीलीभीत का कांस्टेबल डिंकू और एंबुलेंस सहायक पवन कुमार पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रभात गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल कांस्टेबल डिंकू और एम्बुलेंस सहायक पवन कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भेज दिया गया। दूसरा कांस्टेबल अंकुश तोमर कैदी धर्मेंद्र को दूसरी एंबुलेंस से लेकर लखनऊ रवाना हो गया।
विज्ञापन