फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two houses burnt due to fire in Daulatpur village, thousands of damages

दौलतपुर गांव में आग से दो घर जले, हजारों की क्षति

Sun, 27 Mar 2022 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two houses burnt due to fire in Daulatpur village, thousands of damages
दौलतपुर गांव में आग बुझाने की कोशिश करते ग्रामीण।
आग की चपेट में आकर दो परिजन झुलसे, ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में एक का पैर टूटा
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बा से सटे दौलतपुर गांव में शनिवार शाम चार बजे दो घर आग की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों घर जलकर राख हो गए। आग से घरों में रखी नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
दौलतपुर गांव में शनिवार शाम चार बजे दिनेश के घर में पड़े छप्परों में अचानक आग लग गई। इस दौरान हवा काफी तेज थी। आग की लपटों से पड़ोसी चंद्रशेखर का घर भी चपेट में आ गया। गांव में आग लगते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्यूबवेल चलाकर उससे आग बुझाने की कोशिश करने लगे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घर में लगी आग बुझाने और गृहस्थी समेत नकदी बचाने के प्रयास में दिनेश और विमलेश के हाथ और चेहरा झुलस गया। वहीं छप्पर के नीचे खड़े ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में जमीन पर गिरने से गांव निवासी बंशी के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। अग्निपीड़ितों के मुताबिक, आग में दिनेश के घर में रखे पांच हजार रुपये समेत गृहस्थी का कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में आग लगने से हजारों की सामान हुआ राख
पलियाकलां। इलाके के घोला निषादनगर में अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। आग से घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घोला निषादनगर निवासी मुन्ना पुत्र बंशी के घर शनिवार की सुबह सात बजे आग लग गई। सुबह तेज हवाएं चलने के कारण देखते ही देखते आग ने पूरा छप्पर फूंक डाला। घर के सदस्यों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई और बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद एकत्र हुए ग्रामीणों ने बाल्टी व अन्य साधनों से करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब कक आग में सब कुछ जल चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed