फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two high school girls who went to the farewell ceremony are missing family is worried in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: विदाई समारोह में गईं हाईस्कूल की दो छात्राएं लापता, परिजन चिंतित, पुलिस को दी तहरीर

Mon, 10 Feb 2025 06:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 06:06 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र में दो छात्राएं विदाई समारोह में शामिल होने स्कूल गईं थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। इस पर परिजनों ने स्कूल से जानकारी की तो पता चला कि कार्यक्रम के बाद छात्राएं वहां से चली गई थीं। 

विज्ञापन
Two high school girls who went to the farewell ceremony are missing family is worried in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्राएं विदाई समारोह से दो लापता हो गईं। इससे खलबली मच गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर छात्राओं को तलाश करने की मांग की है।

विज्ञापन


थाना ईसानगर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं एक विद्यालय में कक्षा 10 में पढ़ती हैं। सोमवार को विद्यालय में हवन-पूजन और कक्षा दस की छात्राओं का विदाई समारोह था। दोनों छात्राएं इसी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं।
विज्ञापन


शाम को छात्राओं के घर न पहुंचने पर उनके माता-पिता परेशान हुए। विद्यालय में संपर्क किया तो जानकारी मिली कि छात्राएं यहां आई थीं और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस चली गई थीं। ग्रामीण ने थाना ईसानगर में तहरीर देते हुए बताया कि छात्रा विद्यालय से लापता है। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि दोनों छात्राएं शाम 4:00 बजे कटौली से दिल्ली जाने वाली बस में सवार हुई थीं। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार दोनों छात्राओं की जानकारी मिल गई है। पुलिस टीम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed