{"_id":"63012f1fd90894034247cae7","slug":"two-friends-going-to-delhi-died-in-a-road-accident-lakhimpur-news-bly494966474","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दिल्ली जा रहे दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दिल्ली जा रहे दोस्तों की मौत
विज्ञापन
मृतक सलीम फाइल फोटो
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। मोहम्मदी से कार से दिल्ली जा रहे दो लोगों की हाईवे पर बरेली-मीरगंज के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी एर्टिगा कार में एक ट्रक की टक्कर लगने से हादसा हुआ। टक्कर लगने के बाद कार खाई में गिर गई और पानी भरा होने के कारण डूब गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कस्बा निवासी तौहिद ने बताया उनका चचेरा भाई आमिर अली (27), दोस्त सलीम खां (35) समेत सलीम मंसूरी, वकील उद्दीन, गुरप्रीत सभी एक कार से दिल्ली किसी काम से जा रहे थे। रात 10 बजे मीरगंज फ्लाईओवर पर कुल्छा खुर्द के पास उनकी कार पहुंची और तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे से कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ तीस फुट गहरे गढ्ढे में जा गिरी।
बरसात होने के कारण खाई में पानी भरा था और कार डूबती चली गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने सलीम खां व आमिर को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन दोस्त सलीम मंसूरी, वकील उद्दीन, गुरप्रीत को जिला अस्पताल में ही गंभीर हाल में भर्ती कर लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार के सुपूर्द कर दिया है।
विज्ञापन
तौहिद की ओर से मामले में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौत की सूचना मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है सलीम अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्री रोते बिलखते छोड़ गए हैं। हादसे में घायल दो मोहम्मदी और एक जनपद हरदोई के शाहबाद निवासी बताएं जा रहें हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मोहम्मदी। बरेली-दिल्ली हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना से दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहल्ले वालों ने बताया कि मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी 27 वर्षीय आमिर मोहम्मदी में अपने दो भाइयों के साथ रहता था। एक भाई एसी बनाने का काम करता था और एक भाई तहसील में कर्मचारी है। आमिर भी अपने भाई के काम में हाथ बंटाता था।
दोनों एसी के उपकरण बाहर से लाकर एसेंबल एसी बनाने का काम करते थे। आमिर अविवाहित था। गांव से आकर काफी समय से मोहम्मदी के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। शुक्रवार रात कार से किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। इसी कार में मोहल्ला सरैया निवासी सलीम भी बैठा था, जो ठेकेदारी का काम करता था। संवाद

मृतक आमिर फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR