{"_id":"5f624c5d8ebc3edc1736a6fd","slug":"two-friends-died-in-a-road-accident-lakhimpur-news-bly420057332","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिक्सर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिक्सर से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर रोड पर ग्राम बबौरी के निकट मिक्सर से भिड़ी बाइक, जिसमें हर्ष और हर्षित की मौत हुई। संव?
- फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार की रात निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन से एक बाइक टकरा गई। हादसे में नगर निवासी दो प्रमुख व्यापारियों के युवा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गहरे दोस्त थे, और रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे ने शाहजहांपुर स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। नगर के दो प्रमुख व्यापारियों के बेटों की मौत से परिवारों में मातमी सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर शोक जताया।
नगर के प्रमुख व्यापारी रामजी गुप्ता का मझला पुत्र हर्ष गुप्ता (28) और पड़ोसी सराफ व्यापारी नगर पालिका सदस्य रवि गुप्ता का छोटा पुत्र हर्षित गुप्ता (25) दोनों घनिष्ठ मित्र थे। दोनों मंगलवार रात 10 बजे करीब कस्बे के बाहर मोहम्मदी-शाहजहांपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक मंडी समिति ग्राम बबौरी के निकट सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मिक्सर में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले दोनों युवकों को एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी लाए, जहां डॉक्टरों ने हर्ष गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि हर्षित को परिवार के लोग शाहजहांपुर ले गए, जहां निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर के प्रमुख व्यापारियों के युवा पुत्रों की मौत से पूरे नगर में मातम छा गया। हर्ष गुप्ता विवाहित था, जबकि हर्षित अविवाहित था। परिवार वालों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शवों को परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को गमगीन माहौल में गोमती नदी के मुक्ति धाम पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, हादसे में व्यापारियों के दो युवा पुत्रों की मौत से नगर में दुख का माहौल है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर शोक जताया। नगर पालिका के चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा और तमाम सभासदों ने दोनों युवकों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।

मोहम्मदी के मृत युवक हर्ष गुप्ता का फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR

मोहम्मदी के मृत युवक हर्षित गुप्ता का फाइल फोटो- फोटो : LAKHIMPUR