{"_id":"698a2bc0f7ad5411110b9bc4","slug":"two-friends-die-after-their-bikes-collide-in-dense-fog-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-167930-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घने कोहरे में बाइक टकराने से दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घने कोहरे में बाइक टकराने से दो दोस्तों की मौत
Tue, 10 Feb 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। घने कोहरे के कारण बाइक टकराने से दो दोस्तों की मृत्यु हो गई, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव पुरैना निवासी मदन राना पुत्र बालकराम अपने मित्र अनिल राना पुत्र रामसहाय और प्रमोद राना पुत्र बालू के साथ बाइक से चंदन चौकी गए थे। रविवार की रात तीनों वापस घर लौट रहे थे। गांव के समीप सड़क किनारे गन्ना भरी एक ट्राली खड़ी थी। रात में कोहरा इतना घना था कि बाइक चला रहे मदन को सामने खड़ी ट्राली दिखाई नहीं दी। बाइक सीधे ट्राली के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे मदन राना की मौके पर ही मौत हो गई।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल अनिल और प्रमोद को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने अनिल को भी मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक प्रमोद की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि हादसा घने कोहरे और सड़क किनारे खड़ी ट्राली की वजह से हुआ। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पुरैना गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।