फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two forest workers injured in elephant attack, villagers survived narrowly

हाथियों के हमले में दो वनकर्मी जख्मी, बाल-बाल बचे ग्रामीण

Sat, 10 Sep 2022 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two forest workers injured in elephant attack, villagers survived narrowly
सहजनिया में हाथियों ने रौदी धान और गन्ना की फसल।
उत्पाती हाथियों ने धान और गन्ने की कई एकड़ फसल रौंदी
विज्ञापन

रेंजर ने ग्रामीणों को दिया उचित मुआवजे का आश्वासन
ममरी। मोहम्मदी रेंज में सहजनिया गांव के किसानों के खेतों में उत्पात मचा रहे नेपाली हाथियों को भगाने गए ग्रामीणों और वन कर्मियों को हाथियों ने दौड़ा लिया। हमले में दो वनकर्मी खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथियों ने कई किसानों की कई एकड़ धान गन्ने की फसल रौंदकर तहस-नहस कर डाली।
रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात सहजनिया गांव के पास आ पहुंचे हाथियों के झुंड ने किसानों के खेतों में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने ग्रामीणों को साथ लेकर जब शोर मचाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया तो हाथियों ने उल्टे वन कर्मियों और ग्रामीणों को दौड़ा लिया। इससे दो वन कर्मी वनरक्षक अभिषेक वर्मा, वॉचर लिटिल गुप्ता भागते वक्त खेत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही हाथी दोनों को पकड़ नहीं पाए। हाथियों ने सहजनिया के किसान जगजीत का एक एकड़, अशोक के तीन बीघा, सुवालाल के तीन बीघा, लखविंदर के तीन बीघा, राकेश के दो बीघा, छत्रपाल के दो बीघा, शिव कुमार के दो बीघा, धान हरनाम का दो बीघा, सुहाग लाल का दो बीघा गन्ना रौंदकर तहस-नहस कर डाला।
विज्ञापन

हाथियों के बढ़ते उत्पात और हमले से ग्रामीणों और वन कर्मियों में दहशत है। रेंजर नरेश पाल सिंह, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र पाल वन कर्मियों की टीम, एसटीपीएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों के हुए नुकसान का निरीक्षण किया और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed