फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two fires in transformers , electrical failure

दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, गुल रही बिजली

Wed, 20 May 2015 06:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two fires in transformers , electrical failure
शहर के ईदगाह क्षेत्र में मंगलवार रात को शार्ट सर्किट होने की वजह से दो ट्रांसफार्मरों में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मरों के फुंकने से दोनों मोहल्लों के करीब पांच सौ से अधिक घरों की बिजली सप्लाई गुल रही।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार की शाम नहर कॉलोनी में रखे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से 200 से अधिक घरों को बिजली सप्लाई की जाती है। शाम को शार्ट-सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिससे वह पूरी तरह फुंक गया। वहीं गोटैयाबाग में बिजली सप्लाई के लिए रखे 400केवीए के ट्रांसफार्मर में रात करीब दो बजे शार्ट-सर्किट के कारण आग लग गई और कुछ देर बाद तेज धमाका हुआ। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने इसकी सूचना जेई आरएन मिश्रा को दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रांसफार्मरों के फुंकने से लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। जिससे उन्हें गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना पड़ा। जेई ने बताया कि दोनों ट्रांसफार्मर बदलवा कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबा रहा बांकेगंज
बांकेगंज। मंगलवार शाम आई तेज आंधी अपने संग कस्बा सहित क्षेत्र की बिजली उड़ा ले गई। इसके चलते 33 केवीए मेन लाइन में आई खराबी से बिजली सप्लाई ठप हो गई। समूचा कस्बा रात भर अंधेरे में डूबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार शाम तेज हवाओं के साथ आई धूल भरी आंधी से  समूचे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गई। आंधी थमने के बाद काफी देर बिजली आने का इंतजार किया। गर्मी में बिलबिलाए लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर फोन किया तो  स्विॅच आफ मिला। इससे परेशान होकर लोग जब वहां पहुंचे तो मालूम हुआ कि आंधी के बाद 33 केवीए मेन लाइन में आई खराबी के चलते सप्लाई बंद है। इसके बाद लोगाें को बुधवार सुबह कुछ देर के लिए बिजली मिली। अभी लोगाें के घरों में लगे पंखे घूम भी नहीं पाए थे इससे पहले बत्ती गुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed