फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two BJP groups clashed in Sampurnanagar, firing

संपूर्णानगर में भाजपा के दो गुट भिड़े, फायरिंग

Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two BJP groups clashed in Sampurnanagar, firing
संपूर्णानगर में भाजपा विधायक मंजू त्यागी का घेराव करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ के नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद पर विवाद

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने निरस्त कराई चुनाव प्रक्रिया

संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ के अध्यक्ष पद पर नामांकन के दौरान कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप पर भाजपा के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस बीच कई राउंड फायरिंग हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी में भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के समर्थकों पर मारपीट और फायरिंग का आरोप लगा है। हंगामे के बाद डीएम ने चुनाव प्रक्रिया निरस्त करवा दी।
मंगलवार को खीरी-पीलीभीत उपनिवेशन संघ अध्यक्ष पद के नामांकन के समय चुनाव अधिकारी तहसीलदार आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मोहम्मदी के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, श्रीनगर के विधायक मंजू त्यागी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। उपाध्यक्ष पद के लिए हजारा के कबीरगंज निवासी परमेंद्र सिंह ने पहला पर्चा लिया। दूसरा पर्चा अध्यक्ष पद के लिए सांसद अजय मिश्र टेनी के भतीजे भाजपा नेता धीरेंद्र कुमार शुक्ला, निवासी परसपुर थाना संपूर्णानगर ने लिया, जिस पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने आपत्ति जताई कि धीरेंद्र शुक्ला पर्चा न लें, क्योंकि अध्यक्ष पद पर वो दावेदारी करने वाले हैं। इसी बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। खुद भाजपा जिलाध्यक्ष भी घिरते नजर आए। भाजपा के दो गुटों में बढ़ते टकराव के बीच कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे वहां भगदड़ मच गई। आरोप है कि हमलावर कई राउंड फायरिंग करते हुए भाजपा का झंडा लगी गाड़ी में बैठकर भाग गए। धीरेंद्र कुमार शुक्ला ने उमाशंकर मिश्र व उनके पुत्र राहुल समेत 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ असलहे व लाठियों से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। साथ ही पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर मामले की निष्पक्ष जांच करने मांग की है।

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए हर पहलू की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जांच होने तक चुनाव प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed