फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two days of incessant Scattered showers life

दो दिन से लगातार हो रही  बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 23 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Two days of incessant Scattered showers life
बरसात - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर कीचड़ होने से फिसलन बढ़ी, आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित
विज्ञापन

दो दिन से लगातार हो रही बरसात से जिले भर में जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। रिमझिम बारिश से इस बार जलभराव तो नहीं हुुआ है लेकिन सड़कों पर इतना कीचड़ है कि लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह से बरसात शुरू हो जाने के कारण बच्चों को स्कूल कालेज और कामकाजी लोगों को अपने काम पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काम पर निकले लोगों को बारिश के पानी में भीगना पड़ा।
दो दिन से हो रही बरसात के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है। पिछले दिनों हो रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो लोगों ने बरसात का खूब लुत्फ उठाया। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। रिमझिम बारिश होने से सड़कों पर जमा मिट्टी और कूड़ा कीचड़ में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

निर्माणाधीन सड़कों की हालत तो इतनी ज्यादा खराब है कि उन पर वाहनों का निकलना तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा है। गढ़ी रोड, मेला मैदान से इमली चौराहा तक की रोड और नौरंगाबाद की रोड पर कीचड़  ही कीचड़ नजर आ रहा है। कुछ यही हाल फल मंडी और सब्जी मंडी का भी है। जहां लोगों को जाने में ही दिक्कतें हो रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed