फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two cobra snakes were found in a villager house in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: ग्रामीण के घर में थे दो कोबरा सांप, मोटिवेटर नाजरुन निशा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Wed, 15 Oct 2025 03:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 03:49 PM IST
सार

पलिया क्षेत्र के बनगवां गांव में एक ग्रामीण के घर में दो कोबरा सांप देखे जाने से दहशत फैल गई। सूचना पर दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन की मोटिवेटर नाजरुन निशा पहुंचीं। उन्होंने सावधानी बरते हुए दोनों सांप को पकड़ा। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया।  

विज्ञापन
Two cobra snakes were found in a villager house in Lakhimpur kheri
नाजरुन निशा ने दोनों सांपों को जंगल में छोड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व के अंर्तगत संचालित दुधवा टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन में कार्यरत मोटिवेटर नाजरुन निशा ने एक ही दिन में दो कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बुधवार को वन विभाग को सूचना मिली कि पलिया क्षेत्र के बनगवां गांव के एक घर में सांप है। सूचना मिलने के बाद जब नाजरुन निशा मौके पर पहुंचीं तो वहां पता चला कि घर में दो जहरीले सांप हैं। इन सांपों की पहचान स्पेक्टिकल कोबरा के रूप में की गई। निशा ने दोनों सर्पों का रेस्क्यू प्रारंभ किया। दोनों सांप का रेस्क्यू करते उनको सुरक्षित दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


नाजरुन निशा ने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाने वाला यह एक विषैला सांप है, जिसकी पहचान इसके फन के पीछे बने चश्मे जैसे निशान से होती है, जो अक्सर इसकी पहचान का मुख्य बिंदु होता है। हालांकि, इसके रंग और पैटर्न में भिन्नता हो सकती है। यह भारत में सांप के डसने से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है। यह मुख्य रूप से चूहों को खाता है, इसीलिए यह मानव बस्तियों के आसपास अक्सर पाया जाता है।  हालांकि इसका ज़हर रसेल वाइपर जितना घातक नहीं है। इसके ज़हर में न्यूरोटॉक्सिक विष होता है, जो तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और लकवा, सांस लेने में कठिनाई और मृत्यु का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed