{"_id":"62a1b6a1ace40202b34d6f7c","slug":"two-brothers-support-cow-protection-fund-by-providing-funds-from-their-gullak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोकार: कॉउ प्रोटेक्शन फंड में डीएम को नन्हें मददगारों ने दिया अपना खजाना, गो सेवा के लिए बच्चों ने फोड़ दी गुल्लक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोकार: कॉउ प्रोटेक्शन फंड में डीएम को नन्हें मददगारों ने दिया अपना खजाना, गो सेवा के लिए बच्चों ने फोड़ दी गुल्लक
Thu, 09 Jun 2022 02:30 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jun 2022 02:30 PM IST
सार
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत यथार्थ और आराध्य मम्मी-पापा को बिना बताए डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों बच्चों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से मिलकर अपनी गुल्लक में जमा नकद धनराशि ‘काऊ डोनेशन फंड’ में जमा कराने के लिए सौंपी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखीमपुर खीरी के डीएम महेंद्र बहादुर सिंह जिले में गोवंश संरक्षण-संवर्धन के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर कॉउ प्रोटेक्शन फंड में दान करने की अपील कर रहे हैं। अपील से प्रेरित होकर शहर के काशीनगर मोहल्ले में रहने वाले दो बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर इकट्ठा धनराशि डीएम को कॉउ प्रोटेक्शन फंड में जमा करने के लिए दिए।
अजमानी इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत कक्षा 9 के यथार्थ अशोक और उनके भाई कक्षा 10 के छात्र आराध्य अशोक मम्मी-पापा को बिना बताए बुधवार की सुबह कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों बच्चों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से मिलकर अपनी गुल्लक में जमा की 1110 रुपये की नकद धनराशि ‘काऊ डोनेशन फंड’ में जमा कराने के लिए सौंपी।
दोनों बच्चों ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से बातचीत में बताया कि वह इस मुहिम से खासा प्रभावित हैं। इसलिए दोनों भाइयों ने यह ठाना कि गुल्लक में जमा पैसों को गो सेवा के लिए दान करेंगे।
विज्ञापन
गुल्लक से रुपये निकालकर पौधे खरीदकर धार्मिक स्थलों पर बांटे
संपूर्णानगर में पर्यावरण सप्ताह के तहत कस्बा के चिकित्सक के बच्चों ने अपनी गुल्लक से रुपये निकालकर पौधे खरीदे। इसके बाद मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा आदि पहुंचकर पौधों का वितरण किया। जिसके बाद धार्मिक स्थलों के स्टाफों द्वारा पौधरोपण किया गया। करीब 150 पौधे बांटे गए। कस्बा के चिकित्सक डॉ. आईए खान की पुत्री मिस्बाह खान व पुत्र दानियाल खान ने अपनी गुल्लक से रुपये निकालकर पिता के साथ दुर्गा मंदिर, रजा जामा मस्जिद, श्री सिंह सभा गुरुद्वारा, बालाजी मंदिर व निरंकारी भवन मुरारखेड़ा
में पहुंचकर पौधे दान किए।
आम, लीची, सागौन, अमरूद, शीशम, नीम आदि के पौधे दिए गए और लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. आईए खान, साबिर हुसैन, सद्दीक अंसारी, मनोज बाजपेई, दर्शन सिंह, मनोज चड्ढ़ा समेत धार्मिक स्थलों का देखरेख करने वाले लोग मौजूद रहे।