{"_id":"655200217b762cc9e208c9e6","slug":"two-brothers-died-after-falling-from-bike-into-pond-on-diwali-in-lakhimpur-kheri-2023-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीनी खुशियां: तालाब में गिरी बाइक... दिवाली पर पटाखा लेकर लौट रहे दो भाइयों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीनी खुशियां: तालाब में गिरी बाइक... दिवाली पर पटाखा लेकर लौट रहे दो भाइयों की डूबकर मौत
Mon, 13 Nov 2023 04:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Nov 2023 04:35 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा इलाके में दिवाली पर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों पटाखे खरीदकर घर जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में गिर गई, जिससे डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में दिवाली वाले दिन दर्दनाक हादसा हो गया। पटाखा लेकर बाइक से घर जा रहे सिसैया निवासी दो सगे भाई सड़क किनारे तालाब में जा गिरे, जिससे डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई। युवकों की मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
धौरहरा के सिसैया गांव निवासी उमाशंकर व सेवक राम पुत्रगण जगदीश चौरसिया धौरहरा कस्बे में पटाखा खरीदने आए थे। रविवार रात करीब 8.30 बजे पटाखा खरीद कर दोनों घर वापस जा रहे थे। सिसैया-ढखेरवा रोड पर बाईपास के समीप उनकी अनियंत्रित हो गई। दोनों बाइक समेत तालाब में गिर जा गिरे। पानी में डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: बरेली जंक्शन पर अवध असम एक्सप्रेस में पटाखों से धमाका... फैली दहशत; आरोपी खिड़की से कूदकर फरार
विज्ञापन
पुलिस ने निकलवाए शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दीपावली के दिन दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम छा गया। त्योहार की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पास-पड़ोसी और सगे-संबंधी घर पहुंचे। परिजनों को ढांढस बंधाया।
थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों युवक कस्बे से पटाखा लेकर निकले थे। रास्ते में बाइक तालाब में गिर गई। दोनों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत जपनापुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामनरेश रविवार सुबह पत्नी गीता को लेकर बाइक से नैमिषारण्य जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर उचौलिया कस्बे से दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर उचौलिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजन निजी वाहन से घायल रामनरेश और गीता को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद कार का पहिया पंचर हो गया। उसमें सवार लोग कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।