{"_id":"6862d4251b0f402409084347","slug":"two-brothers-arrested-for-stealing-earrings-from-woman-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149432-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला से कुंडल नोचने वाले दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला से कुंडल नोचने वाले दो भाई गिरफ्तार
Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी। स्रोत : पुलिस
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव में दस दिन पूर्व सुबह की सैर पर निकली महिला के कुंडल नोचने के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
सीओ मितौली जितेंद्र सिंह परिहार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19 जून को बेहजम क्षेत्र के धंवरपुर निवासी महिला लल्ली देवी सुबह की सैर पर निकली थीं। तभी बाइक सवार बदमाश कुंडल नोचकर भाग गए थे। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान की टीम के साथ क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था।
रविवार रात करीब 11:30 बजे पिपरा रायपुर नरेशर तिराहे पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपना नाम शोएब खान और नावेद निवासी मोहल्ला खपरैल बाजार लखीमपुर बताया। उनके कब्जे से महिला के कुंडल के साथ गोला और कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई छिनैती और लूट की घटनाओं से संबंधित दो जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी झाला, एक जोड़ी टाॅप्स, एक पैंडल और पीली धातु की एक चेन भी बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार धीमान ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं। एक भाई घर में तो दूसरा ससुराल में रहता था।