{"_id":"6293b90b536475716c2563ef","slug":"two-boys-who-went-to-bathe-in-mohana-river-died-due-to-drowning-lakhimpur-news-bly4864694122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना नदी में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना नदी में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत
विज्ञापन
मोहाना नदी में डूबे बालकों को तलाशते गोताखोर।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका में मोहाना नदी में नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बालकों के शवों को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैलाली जिला पुलिस डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार को जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नंबर तीन चटकपुर-राजघाट के बीच बह रही मोहाना नदी के पास गांव के बच्चे पुल के नीचे नहा रहे थे। इस दौरान वार्ड नंबर तीन निवासी अनूप चौधरी (9) और विष्णु गुप्ता (12) गहरे पानी में चले गए। डूबने से दोनों की मौत हो गई। लोगों द्वारा मिली सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नदी से निकलवाया। इसके बाद पीएम के लिए सेती अस्पताल धनगढ़ी भेज दिया है। दोनों बालकों के घर कोहराम मच गया है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।