{"_id":"6a95c2defe17fa18c00631c8","slug":"two-bikes-collided-head-on-in-padhua-killing-a-young-man-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-183808-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पढुआ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पढुआ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत
Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
हिमांशु सिंह। फाइल फोटो
निघासन। पढुआ क्षेत्र में ढखेरवा-गिरिजापुरी मार्ग पर पारसपुरवा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
गांव नरेंद्रनगर बेली निवासी हिमांशु सिंह (22) पुत्र भरत सिंह अपने साथी कमलजीत और नितिन के साथ बाइक से गिरिजा बैराज से लौट रहा था। पारसपुरवा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हिमांशु की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर बहराइच जिले के बड़खरिया गांव निवासी विकास पुत्र अवधेश सिंह सवार था। हादसे की सूचना पर पहुंचे पढुआ थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर ने गंभीर रूप से घायल विकास को अपनी गाड़ी से सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं कमलजीत और नितिन का गजियापुर के निजी क्लीनिक में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। दोनों बाइकों पर सवार किसी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। एक युवक की मौत हुई है।
-- -
मूड़ा में बाइकों की टक्कर में दो घायल
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में गोला-बिजुआ मार्ग पर रविवार शाम करीब 4:30 बजे मूड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। गांव अंबारा निवासी विकास (25) पुत्र रामचंद्र और हरदोई निवासी सुनीता (37) पत्नी विनीत अंबारा आ रहे थे। गोला-बिजुआ मार्ग पर मूड़ा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को बिजुआ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने विकास की नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद