फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two people killed as two bikes collided in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: भीरा-पलिया हाईवे पर दो बाइकें टकराईं, आठ साल के बालक समेत दो की मौत

Sun, 30 Apr 2023 06:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Apr 2023 06:51 AM IST
सार

भीरा-पलिया हाईवे पर ठाकुर ढाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
two people killed as two bikes collided in lakhimpur kheri
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में भीरा-पलिया हाईवे पर ठाकुर ढाबा के पास शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक बाइक पर अनिल कुमार अपने आठ वर्षीय पुत्र रवि के साथ बाइक से घर जा रहे थे। उधर, दौलतापुर की तरफ से मोनू पुत्र रामस्वरूप 22 वर्ष व अनिल कुमार 30 वर्ष आ रहे थे। ठाकुर ढाबा के पास हाईवे पर दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। 

विज्ञापन

हादसे में इनकी हुई मौत 

हादसे में मोनू निवासी दौलतपुर और रवि निवासी पड़रिया तिलकापुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजय पुत्र बिंद्रा व अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतकों व घायलों को पलिया सीएचसी ले जाया गया। 

भीरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार गौतम एसआई प्रदीप उपाध्याय के साथ पलिया पहुंचे। जबकि डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना भीरा थाना क्षेत्र की है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed