फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two bike riders injured in collision with high speed car

Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 02 Nov 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in collision with high speed car
खंभे से ​भिड़ी कार-संवाद
मझगईं। पलिया-निघासन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए निघासन सीएचसी से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बोटनपुरवा निवासी गोवर्धन का 22 वर्षीय पुत्र विपिन अपने साथी मदनलाल के 20 वर्षीय पुत्र प्रदीप के साथ दीपावली पर पटाखे दागने के लिए बृहस्पतिवार की शाम बाइक से मझगईं पटाखा खरीदने आया था। यहां से पटाखा खरीदने के बाद वह कस्बा के तिकोना पुल पर ही पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निघासन सीएचसी भेजवाया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कार की तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है और कार भी भीरा की बताई जा रही है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




नशे में दौड़ाई कार खंभे से टकराकर रुकी
-कई वाहनों की भी मारी टक्कर, भीड़ ने चालक को धुना
- मौके से कार चालक भागा, साथी को पकड़कर लोगाें ने पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। नशे में धुत चालक के हाथ में कार की स्टेयरिंग आई तो कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी में आफत बनकर ऐसी दौड़ी कि कई वाहनों से टकराती चली गई। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और उसके बाद ये कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कार सवार एक युवक की जमकर धुनाई कर दी, जबकि चालक मौके से भाग गया।
दिवाली की रात जब बच्चे पटाखे दागने में लगे थे, घरों में पूजा की जा रही थी तो उसी दौरान रात करीब नौ बजे श्रीराम लिखी दिल्ली नंबर की कार डीएल 12 सी 2338 ऐरा रोड पर मोहल्ला गोविंदनगर से लोगों के वाहनों को टक्कर मारते हुए तेज गति से नौरंगाबाद चौराहे की ओर दौड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार में दो लोग सवार थे, जोकि नशे में थे। कार चालक पहले किसी वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था। खुद को बचाने के चलते उसने कार की गति तेज कर दी और कार नियंत्रण से बाहर हो गई।
उधर, लोग कार का पीछा करते हुए नौरंगाबाद चौराहे के पास एसडीएम आवास तक पहुंचे। यहां ये बेकाबू कार बिजली के खंभे से टकरा गई। पीछा कर रहे लोगों ने कार में बैठे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि चालक मौके पर भाग गया। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई कर दी।

इसी बीच किसी ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि डायल-112 पुलिस आरोपी को लेकर आई थी। दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो गया है। पुलिस चालक को पकड़ने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed