{"_id":"60fb06a68ebc3e583d633956","slug":"two-bike-riders-died-due-to-bus-collision-one-serious-lakhimpur-news-bly4540159124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
नीमगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, बस छोड़कर चालक भागा
एक बाइक पर ईद मिलने रिश्तेदारी में जा रहे थे तीनों युवक
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में एक निजी बस चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
मैगलगंज निवासी नसीम ने बताया कि उनके भांजे जीशान (20) और रेहान (16) निवासी हफीजनगर गोला और ऊंची भूड़ गोला निवासी साजिद तीनों एक बाइक पर मितौली रिश्तेदारी में ईद मिलने जा रहे थे। जीशान बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था।
नीमगांव थाना क्षेत्र में शिवाला तिराहे के पास सामने से आ रही एक निजी बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची नीमगांव पुलिस ने जीशान और रेहान को मितौली सीएचसी भेजा, जहां इलाज के दौरान जीशान की मौत हो गई। साजिद को बेहजम सीएचसी भेजा गया, उसकी लखीमपुर जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई, जबकि रेहान की जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली है, जबकि बस चालक मौके से भाग गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।