फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two auto lifters caught with three bikes

Lakhimpur Kheri News: तीन बाइक के साथ दो ऑटो लिफ्टर पकड़े

Wed, 07 May 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two auto lifters caught with three bikes
फरधान। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार शाम कैमहरा कस्बे में वाहन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक बाइक पर आते देख रोका गया। दोनों ने पुलिस को देख गुठना बुजुर्ग मार्ग पर भगाने की कोशिश की। पूछताछ में पता चला कि वह दोनों शातिर बाइक चोर हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक ने अपना नाम अमान खान उर्फ मान निवासी पठानन पुरवा थाना फरधान और दूसरे ने दिलशाद उर्फ शाका निवासी बेल थाना फरधान बताया।

दोनों व्यक्तियों ने बताया कि वह तीसरे साथी जिमी उर्फ जमील अहमद निवासी हाजीपुर थाना नीमगांव के साथ मिलकर बाइक चोरी करते हैं। दो महीने में उन्होंने तीन बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की गईं अन्य दो बाइकें भी बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अमन खान और दिलशाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed