{"_id":"676855e5135aba880b048440","slug":"two-arrested-with-gold-worth-lakhs-and-nepali-currency-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-135648-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लाखों का सोना और नेपाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लाखों का सोना और नेपाली करेंसी के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
धनगढ़ी। भारत से कार में अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल लाया जा रहा लाखों रुपये का सोना व नेपाली करेंसी समेत दो भारतीय युवकों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह यह रकम और सोना कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। दोनों पलिया के निवासी बताए जा रहे हैं। कैलाली पुलिस के एसपी पदम बहादुर बिष्ट ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नेपाली करेंसी समेत अन्य माल नेपाल तस्करी कर लाया जा रहा है।
इसके बाद उन्होंने खुद अपने नेतृत्व में जिला पुलिस कार्यालय की टीम के साथ रविवार सुबह करीब दस बजे भारतीय क्षेत्र गौरीफंटा से आ रही एक भारतीय नंबर यूपी 32 जेवी 9200 कार को रोका।
विज्ञापन
कार में दो युवक सवार थे और पुलिस टीम ने दोनों को नीचे उतारने के बाद कार की तलाशी शुरू की। कार में 549 ग्राम दो मिलीग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 72 लाख रुपये नेपाली आंकी गई है। इसके अलावा 44 हजार 810 नेपाली करेंसी, 1280 भारतीय मुद्रा, एक लैपटाॅप, दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
पकड़े गए युवकों ने अपना नाम दीपक गुप्ता व सुमित वर्मा निवासी पलिया का होना बताया है। पुलिस ने कार समेत बरामद माल की कीमत करीब एक करोड़ नेपाली करेंसी बताई है। एसपी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।