फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   two arrested including forest workers carrying teak wood from the Dudhwa in Lakhimpur kheri

दुधवा में पेड़ों का अवैध कटान: जंगल से सागौन की लकड़ी ले जाते वनकर्मी समेत दो गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Thu, 22 Jun 2023 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 03:31 PM IST
सार

वन विभाग की टीम ने किशनपुर सेंक्चुरी के दैनिक वेतनभोगी वाचर रफीउल्ला को पकड़ा है। वह ट्रैक्टर ट्रॉली में फूस के नीचे छिपाकर सागौन की लकड़ी ले जा रहा था। ट्रैक्टर चालक भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
two arrested including forest workers carrying teak wood from the Dudhwa in Lakhimpur kheri
आरोपी रफीउल्ला और ट्रैक्टर चालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज में पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। जंगल से सागौन की लकड़ी ले जाते एक वनकर्मी को पकड़ा गया है। यह लकड़ी शाहजहांपुर के खुटार में उस समय पकड़ी गई, जब वह ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जा रहा था। खुटार के रेंजर ने पकड़ी गई लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर की सुपुर्दगी में दे दी है। ट्रैक्टर चालक भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर सेंक्चुरी में दैनिक वेतनभोगी वाचर रफीउल्ला तार कोठी में वायरलेस आपरेटर के रूप में कार्यरत है। वह श्रमिक संघ का प्रदेश महामंत्री भी है। वो यहां के जंगल से साल सागौन के पेड़ चोरी से कटवा कर बेशकीमती लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में भर कर कहीं ले जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह खुटार के रेंजर ने खुटार-पूरनपुर रोड पर चैतीपुर और गड़वाखेड़ा के बीच उसे पकड़ लिया। लकड़ी ट्रॉली में फूस के नीचे छिपाकर रखी गई थी। 

विज्ञापन

जंगल से कई बार लकड़ी ले जा चुका है आरोपी 

पूछताछ में पता लगा कि रफीउल्ला पहले भी कई बार अवैध कटान की लकड़ी ले जा चुका है। पूछताछ के बाद खुटार के रेंजर ने पकड़ी गई लकड़ी मय ट्रैक्टर ट्रॉली किशनपुर रेंजर, वार्डेन के सुपुर्द कर दिया। ट्रॉली की तलाशी में 50-60 नग साल सागौन की लकड़ी, तीन लकड़ी के तख्त और फूस बरामद हुआ है। वन विभाग ने लकड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर ली है। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शौहर ने दिया तलाक तो बदला धर्म: श्रीकृष्ण भक्ति से नाराज पति ने घर से भगाया, शहनाज ने थामा पवन का हाथ, फेरे...

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि किशनपुर सेंक्चुरी जंगल से चोरी से काटकर ले जाई जा रही लकड़ी को खुटार वन विभाग की टीम ने पकड़कर किशनपुर सेंक्चुरी रेंजर की सुपुर्दगी में दिया गया है। पकड़ी गई लकड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का वन अधिनियम के तहत चालान काट कर जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग की टीम ने किशनपुर सेंक्चुरी के दैनिक वेतनभोगी वाचर रफीउल्ला को पकड़ा है। वह ट्रैक्टर ट्रॉली में फूस के नीचे छिपाकर सागौन की लकड़ी ले जा रहा था। ट्रैक्टर चालक भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed