{"_id":"6a592573214e4667130c24fd","slug":"two-agricultural-equipment-shops-investigated-on-complaint-of-tax-evasion-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180049-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टैक्स चोरी की शिकायत पर कृषि उपकरणों की दो दुकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टैक्स चोरी की शिकायत पर कृषि उपकरणों की दो दुकानों की जांच
Fri, 17 Jul 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पलिया में दुकान का निरीक्षण करते जीएसटी अधिकारी। संवाद
पलियाकलां। जीएसटी चोरी और अनियमितताओं की शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को सीतापुर और पलिया की जीएसटी टीम ने मेला रोड स्थित कृषि उपकरणों की दो दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
टीम ने कारोबार का संचालन रोककर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया और बिक्री से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सीतापुर जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. आरसी वर्मा और पलिया के डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार ने बताया कि विभाग को इन दुकानों के संबंध में टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसकी सत्यता जांचने के लिए स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर बिक्री से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान जीएसटी विभाग के सीटीओ भगवती प्रसाद और सीटीओ राजेश कुमार सागर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि स्टॉक और बिलों के मिलान में जो भी विसंगतियां मिलेंगी, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।