{"_id":"6ab430447919bded2c0e1496","slug":"two-accused-arrested-with-opium-and-stolen-bikes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185795-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अफीम और चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अफीम और चोरी की बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
निघासन (खीरी)। पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर 419 ग्राम अफीम और चोरी की दो बाइकें बरामद कीं। बरामद बाइक बहराइच के नानपारा और लखीमपुर कोतवाली सदर से चोरी की गई थीं।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस टीम बिरजापुरवा मोड़ पर नहर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सिंगाही मार्ग से बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर दोनों भागने लगे। बाइक फिसलने से दोनों गिर गए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में बाइक के टूल बॉक्स से काले रंग का 419 ग्राम पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान प्रीतमपुरवा निवासी शंकर और अमित के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने साथी शानू निवासी बुद्धीपुरवा के साथ तीन सितंबर को नानपारा अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर नहर पटरी किनारे केले के खेत से एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई। जांच में दोनों बाइक चोरी के मुकदमों से संबंधित पाई गईं।