{"_id":"6458cbc5f83a72bd0607e2a5","slug":"truck-loaded-with-plastic-goods-caught-fire-in-kheri-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: खीरी टाउन में प्लास्टिक के सामान से लदे ट्रक में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: खीरी टाउन में प्लास्टिक के सामान से लदे ट्रक में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
Mon, 08 May 2023 04:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 May 2023 04:58 PM IST
सार
प्लास्टिक के सामान से लदा ट्रक लखीमपुर से सीतापुर के लहरपुर जा रहा था। खीरी टाउन पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग बुझाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर के खीरी टाउन में सोमवार को सामान से लदे चलते ट्रक में आग गई। लोगों ने ट्रक से धुआं निकलता देख लोगों ने ट्रक रुकवाया। चालक और हेल्पर ने स्थानीय लोगों की मदद से सामान उतारने के साथ आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
जानकारी मुताबिक प्लास्टिक के सामान से लदा ट्रक लखीमपुर से सीतापुर के लहरपुर जा रहा था। खीरी टाउन पहुंचते ही ट्रक में आग लग गई। लोगों ने ट्रक रुकवाया और आग बुझाई। बताया जा रहा है कि आग से करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
घटना के संबंध ने थाना पुलिस ने बताया कि सामान लदे ट्रक में आग लगी थी। लोगों की मदद से आग बुझा दी गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन