फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck kills bike, woman dies

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 27 Jan 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Truck kills bike, woman dies
धौरहरा। खमरिया चौकी क्षेत्र के पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर शारदा पुल के समीप बाइक सवार दंपती और उनके दो साल के मासूम बच्चे को ट्रक ने रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मासूम को मामूली चोटें ही आईं।
विज्ञापन

बुधवार को चौकी खमरिया क्षेत्र के महेवा निवासी संतोष कुमार पुत्र पैकरमा व उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी मीना (30) बाइक से सुबह लखीमपुर दवा लेने गए थे। दोपहर बाद तीन बजे लखीमपुर से आते समय शारदा पुल के समीप गन्ने लदे ओवरलोड ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक से टकराने के बाद वह नीचे आ गए। हादसे में ट्रक से कुचलकर मीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

मासूम को आईं मामूली चोटें
शारदा पुल के समीप हुए हादसे में संतोष व उसकी पत्नी मीना देवी के साथ उनका दो साल का मासूम बेटा भी गन्ने से भरी ट्रक के नीचे आ गया। हालांकि उसे मामूली चोटें ही आईं। उसके बचने पर लोगों ने ईश्वर की कृपा माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed