{"_id":"61acfce172a40322b32e67e8","slug":"tricolor-yatra-took-out-in-the-city-chanting-of-bharat-mata-lakhimpur-news-bly4682391123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में निकली तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता के जयकारे
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालते लोग।
लखीमपुर खीरी। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर तिरंगा मय हो गया। यात्रा में शामिल लोगों के भारत माता की जय, वंदेमातरम् के नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
तिरंगा यात्रा को लेकर रविवार सुबह से शहरवासी एवं हिंदू संगठनों के लोग सुभाष पार्क में इकठ्ठा होने लगे। अमृत महोत्सव समिति के लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीद क्रांतिकारियों को याद किया। इसके बाद भारत माता का पूजन, वंदन कर प्रभात फेरी निकली। सुभाष पार्क से संकटादेवी, सदर चौराहा, मेन रोड, आर्य कन्या इंटर कॉलेेज चौराहा, मेला मैदान चौराहा होते हुए संकटादेवी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में पूरा शहर भारत माता की जय, वंदेमातरम् के नारों से गूंज उठा। अमृत महोत्सव समिति के लोगों ने राहगीरों को भारत माता का चित्र भेंट किया। प्रभात फेरी में तमाम नगरवासी और हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए।