फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tremors of stores across the district on the third big Mars

तीसरे बड़े मंगल पर जिले भर में रही भंडारों की धूम

Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Tue, 30 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Tremors of stores across the district on the third big Mars
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
कहीं सुंदरकांड पाठ तो कहीं हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन

जगह-जगह शबीलें लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत

जेठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर जिले भर में भंडारों की धूम रही। मंदिरों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। जगह-जगह शर्बत की शबीलें लगाई गईं। बड़े मंगल पर मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ समेत कई धार्मिक आयोजन किए गए। सुबह से मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लगना शुरू हो गया। देर रात तक दर्शन और पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। 
शहर के भुइफोरवानाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, विकास भवन के निकट स्थित हनुमान मंदिर और सदर चौराहा स्थित हनुमान मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद भंडारा किया। मंदिरों के अलावा विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय, जिला सहकारी बैंक प्रधान कार्यालय समेत शाहपुरा कोठी, कचेहरी के निकट, मेला रोड, इमली चौराहा रोड, स्टेशन रोड, अस्पताल रोड, बस स्टेशन रोड पर भंडारों की धूम रही। कई जगह श्रद्धालुओं ने शबीलें लगाकर राहगीरों को शर्बत पिलाया। पूरा दिन शहर में बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन

मैलानी। बड़े मंगल के मौके पर यहां प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शिव मंदिर पर शर्बत तथा राम जानकी मंदिर पर प्रसाद का वितरण किया गया। बस स्टैंड के पास हुए कार्यक्रम में पूर्व चेयरपर्सन पति नीरज वाजपेई, कृष्ण मुरारी अवस्थी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, राजू राजपूत, अवधेश बरनवाल, बाबू आदि ने विशेष सहयोग किया। रामजानकी मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में भवानी शंकर माहेश्वरी, गुड्डू सक्सेना, पवन अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। तीसरे बड़े मंगल पर कस्बा स्थित स्टेट बैंक मैनेजर पीके अग्रवाल और कर्मचारियों ने बैंक परिसर में बालाजी महराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सुबह सात बजे से नौ बजे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। आरती के बाद सार्वजनिक भंडारा हुआ।
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद बालाजी महराज के चरणों में माथा टेक मंगलमय जीवन कामना की। व्यापारी मनोज गोयल ने राहगीरों को शर्बत पिलाने के साथ हलुआ का प्रसाद वितरित किया।
पलियाकलां। निघासन रोड पर राजकुमार श्रीवास्तव और पूनम श्रीवास्तव की तरफ  से हलवा का वितरण हुआ। यहां पर निशांत श्रीवास्तव रफ्तार, रतन अवस्थी, रोहित, राहुल श्रीवास्तव, विक्रम बिष्ट, संगीता बिष्ट, रजत श्रीवास्तव, कल्पना बिष्ट, टीशू, गुंजा, गुनगुन, हार्दिक, शौर्य, अन्नू सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने हलवा का वितरण किया। इंस्पायर्ड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेजेज ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह, संचालक संजय तिवारी, मानक सिंह, अनुज पुरवार, मनु तिवारी, रवि शुक्ल, राकेश बाथम, राम प्रकाश भास्कर, कुलदीप कश्यप, रंजीत गुप्ता, संदीप शर्मा, अभिषेक गुप्ता, विनय गुप्ताए बसंत गुप्ता दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बाईपास रोड, स्टेशन रोड, मेला रोड, नगर पालिका रोड, संपूर्णानगर रोड पर लोगों ने शबीलें लगाकर ठंडे शर्बत का वितरण किया।
निघासन। ढखेरवा रोड स्थित सम्राट हास्पिटल में प्रोपेइटर पंकज मौर्या, जेपी मेडिकल स्टोर आदि स्थानों पर शर्बत, हलुआ और पूडी सब्जी का वितरण किया गया।
बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल की ओर से बड़े मंगल पर मिल गेट पर भंडारे का आयोजन किया गया। चीनी मिल के अधिशाषी अधिकारी एनके अग्रवाल, जीएम केन सुरेंद्र उपाध्याय ने हनुमान जी की आरती कर भंडारा की शुरुआत की। उसके बाद राजमार्ग से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगीरों को मिल के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भंडारा कराकर बिदा किया। वहीं मलूकापुर में भी हनुमान भक्तों ने मिष्ठान वितरण किया।
मझगईं। शिव मंदिर पर रात में सुंदरकांड का पाठ पं. सुरेश चंद्र अग्निहोत्री ने कराया। जागरण में भजनों से भक्त झूमते रहे। जादूगर परदेशी अकेला ने कई जादू दिखाकर लोगों को खूब हंसाया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के निकट श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर, मोहल्ला तीर्थ के दक्षिणेश्वर मंदिर, सब्जी मंडी के हनुमान मंदिर, लखीमपुर रोड हनुमान मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित ऋषि आश्रम के पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंजा देवस्थान सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही।
रजागंज। क्षेत्र के जमुनाबाद फार्म स्थित फकीर बाबा मंदिर, लखैया स्थित सिंघहा बाबा मंदिर, करनपुर के बजरंग बली मंदिर में शर्बत प्याऊ भंडारा कराया गया।
अलीगंज। कसबे के प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बजरंगबली का पूजन अर्चन किया और भंडारा कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed