फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tree fell on railway track, three trains stood for three and a half hours

Lakhimpur Kheri News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, साढ़े तीन घंटे खड़ी रहीं तीन ट्रेनें

Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on railway track, three trains stood for three and a half hours
बांकेगंज। बांकेगंज-मैलानी रेल प्रखंड पर शनिवार की दोपहर करीब 11 बजे एक पेड़ ट्रैक पर गिरने की वजह से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों के पहिए साढ़े घंटे थमे रहे। साथ ही विद्युतीकृत रेल ट्रैक और मैलानी यार्ड की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन जंगल से गुजरे रेल ट्रैक पर बांकेगंज-मैलानी के बीच सीरस का एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि जिस समय यह पेड़ रेल ट्रैक पर गिरा उस समय कोई ट्रेन नहीं गुजरी। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेन संख्या 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, 05085 मैलानी-डालीगंज और 05086 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर के पहिए थम गए।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरखपुर से मैलानी आ रही एक्सप्रेस ट्रेन गोला, डालीगंज से मैलानी आ रही ट्रेन बांकेगंज और मैलानी से डालीगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन मैलानी स्टेशन पर खड़ी रहीं। सभी ट्रेनें करीब साढ़े तीन घंटे तक स्टेशनों पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर हरकत में आए रेल प्रशासन ने दो टावर वैगन कार मौके पर भेजी। साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेल कर्मियों ने ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाया। पेड़ गिरने से 25 हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली लाइन भी खराब हो गई थी, जिससे मैलानी यार्ड की सप्लाई रुक गई थी। रेल विद्युतीकरण के इंजीनियरों ने तारों को ठीक कर यातायात सुचारू कराया।

24 दिन पहले भी घंटों ठप रहा था रेल यातायात
करीब 24 दिन पहले फरधान-मैलानी रेल प्रखंड के बीच ओएचई सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के चलते इस सेक्शन पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें एक घंटे से अधिक समय तक बीच रास्ते में खड़ी रहीं। इस कारण ट्रेनों में बैठे यात्रियों के अलावा बांकेगंज, गोला और मैलानी में प्लेटफार्मों पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।


मैलानी-बांकेगंज रेल प्रखंड के बीच रेल ट्रैक पर एक पेड़ गिर गया था। ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटवा दिया गया है। ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, एनई रेलवे, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed