फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   treatment

ओआरएस, जिंक विधि से होगा डायरिया का इलाज

Mon, 22 Dec 2014 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
ओआरएस और जिंक की संयुक्त चिकित्सा विधि से डायरिया  पीड़ित बच्चों का इलाज हेल्थ वर्कर करेंगे। ओआरएस और जिंक से दस्त के इलाज का तरीका स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जनवरी में शुरू होने वाले दस्त प्रबंधन प्रशिक्षण में सिखाया जाएगा। यह जानकारी डायरिया प्रोग्राम के रीजनल डायरेक्टर संजय सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डायरिया मैनेजमेंट की तीन चरणों की ट्रेनिंग हो चुकी है। खीरी जिले में अब चौथे चरण की ट्रेनिंग सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनवरी में दी जाएगी। इस प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ओआरएस जिंक से इलाज करने की विधि, कार्यकर्ताओं के अनुभव और अब तक उपचारित बच्चों की संख्या पर विस्तृत चर्चा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम का मकसद डायरिया से होने वाली मृत्युदर में कमी लाना है। दस्त प्रबंधन का प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्वास्थ्य कार्यकर्ता ओआरएस और जिंक से दस्त पीड़ित तमाम बच्चों का इलाज कर चुके हैं। यह चिकित्सा पद्धति बेहद कारगर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनीसेफ ओआरएस-जिंक से बच्चों का सुरक्षित इलाज करने का सुझाव देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि  स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा, एएनएम आदि के लिए ट्रेनिग अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसके जरिए प्रशिक्षणार्थियों में दस्त उपचार को लेकर निश्चित ही क्षमता वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed