फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Train will run from seven on Bahraich-Nepalganj road

बहराइच-नेपालगंज रोड पर सात से चलेगी ट्रेन

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Train will run from seven on Bahraich-Nepalganj road
बहराइच-नेपालगंज रोड
विज्ञापन

पर सात से चलेगी ट्रेन
नेपालगंज रोड-बहराइच के लिए आठ को होगी वापसी
- इस रूट पर एक जोड़ी ट्रेन और बढ़ने से यात्रियों को होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैलानी। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच सात फरवरी से और नेपालगंज रोड से बहराइच के बीच आठ फरवरी से एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। इससे इस रूट के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। इसमें यात्रा करने वालों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, बहराइच-नेपालगंज रोड (05359) दैनिक अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष ट्रेन सात फरवरी से प्रतिदिन बहराइच से 15.00 प्रस्थान कर, रिसिया से 15.22, मटेरा से 15.46, नानपारा से 16.50 और बाबागंज से 17.11 बजे छूटकर नेपालगंज रोड 17.55 बजे पहुुुंचेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में ट्रेन नेपालगंज रोड-बहराइच (05360) ट्रेन आठ फरवरी से प्रतिदिन नेपालगंज रोड से सुबह 6.30 बजे प्रस्थान कर बाबागंज से 6.48, नानपारा से 07.55, मटेरा से 8.10, रिसिया से 8.47 बजे छूटकर 9.30 बजे बहराइच पहुंचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ और दो एसएलआर सहित कुल दस कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed