{"_id":"5d487a9f8ebc3e6cbc33a8ba","slug":"train-news-lakhimpur-news-bly3714070154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसेंजर ट्रेन का किराया निर्धारित, एक्सप्रेस पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेन का किराया निर्धारित, एक्सप्रेस पर संशय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बड़ी लाइन की ट्रेनें आठ अगस्त से सीतापुर लखीमपुर के बीच दौड़ने लगेंगी। रेलवे ने मीटर गेज की ट्रेनों में पड़ने वाले किराए को ही लागू किया है। हालांकि गोमती एक्सप्रेस के किराए को लेकर रेलवे अधिकारी असमंजस में हैं। इससे सोमवार को भी गोरखपुर तक का किराया निर्धारित नहीं हो सका।
बड़ी लाइन की ट्रेनें चलने में सिर्फ एक ही दिन शेष है। बृहस्पतिवार को रेलमंत्री ब्राडगेज की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना करेंगे, लेकिन अभी तक रेलवे गोमती एक्सप्रेस का किराया ही निर्धारित नहीं कर सका है। जबकि बड़ी लाइन की पैसेंजर ट्रेने का किराया छोटी लाइन की पैसेंजर ट्रेनों वाला ही लागू होगा, जिससे मुसाफिरों को काफी राहत मिलेगी। यात्री 15 रुपये में सीतापुर और 30 रूपये में ऐशबाग तक का सफर कर सकेंगे।
गोमती एक्सप्रेस के किराए पर बना संशय
रेलवे अधिकारियों का कहना है गोमती एक्सप्रेस का किराया सीतापुर तक छोटी लाइन की एक्सप्रेस ट्रेनों जैसा ही रहेगा, लेकिन सीतापुर से गोरखपुर के लिए दो रूट हैं एक बुढ़वल और दूसरा लखनऊ होकर। इसलिए किराया निर्धारण को लेकर दिक्कत आ रही है, क्योंकि सीतापुर से यात्री की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह किस रूट से यात्रा करेगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि किराए को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। बुधवार तक फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन की किराया सूची तैयार की जा रही है। उद्घाटन से पहले किराए की सूची स्टेशन पर लग जाएगी।
आलोक कुमार श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
लखनऊ मंडल
...........
स्टेशन किराया
खीरी टाउन 10
ओयल 10
हरगांव 10 30
परसेहरामाल 10
झरेखापुर 10
सीतापुर 15 30
खैराबाद 15
कमलापुर 20
सिधौली 25
अटरिया 25
इटौंजा 25
बख्शी का तालाब 25 55
डालीगंज 30 60
लखनऊ सिटी 30 60
ऐशबाग जंक्शन 30 60