{"_id":"5ec7f7ce8ebc3e902f36d64a","slug":"train-lakhimpur-news-bly4067018125","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूटीन ट्रायल पर दौड़ा इंजन, जगी ट्रेन संचालन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूटीन ट्रायल पर दौड़ा इंजन, जगी ट्रेन संचालन की उम्मीद
विज्ञापन
पलियाकलां। मैलानी से नानपारा के बीच छोटी रेललाइन की ट्रेनें बंद होने के बाद फिर से कोर्ट ने इसको चलाने की तिथि 22 मार्च तय कर दी थी लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में ट्रेनें नहीं चल पाईं। लेकिन शुक्रवार को जब रूटीन ट्रायल पर दो इंजनों में एक कोच जोड़कर इस लाइन से गुजरा तो लोगों में एक बार फिर से संचालन की आस जाग उठी है। हालांकि कोरोना संक्रमण काफी फैला हुआ है इसको लेकर रेलवे अधिकारी भी कोई निश्चित तिथि नहीं बता पा रहे हैं।
बता दें कि छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन मैलानी से नानपारा के बीच बंद कर दिया गया था। जिसके बाद कोर्ट में जनहित याचिका की सुनवाई के बाद रेलवे को कोर्ट ने फटकार लगाई थी। साथ ही जल्द से जल्द रेल सेवा शुरू करने का आदेश दिया था। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में पूरे देश की ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद 22 मार्च को इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर फिर विराम लग गया था। शुक्रवार को दो इंजनों में जुड़ा एक कोच जब मैलानी से नानपारा जाने के लिए पलिया से गुजरा तो एक बार फिर से इलाके में ट्रेनों के संचालन शुरू होने की आस बढ़ गई है। हालांकि देश में ट्रेनों को चलाने की इजाजत तो दी गई है लेकिन इस रूट पर संचालन कब होता है यह अभी निश्चित नहीं है। उधर रूटीन ट्रायल को लेकर शुक्रवार को गुजरे इंजन से एक बार फिर से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि दो इंजन व एक कोच मैलानी से नानपारा के लिए गया है जो देर शाम वापस भी आ गया है। बताया कि इसको रुटीन ट्रायल के तौर पर ही लिया जा सकता है क्योंकि समय-समय पर रेल लाइन पर ऐसे ट्रायल होते रहते हैं। फिलहाल इस रूट पर ट्रेनें तो चलनी हैं लेकिन कब चलेंगी इसकी तिथि घोषित नहीं हुई है और न ही इसके लिए कोई दिशा-निर्देश ही उच्चाधिकारियों से मिले हैं।