{"_id":"57b5c1c64f1c1bd66b6ecaff","slug":"train-bus-full-scramble-for-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें-बसें फुल, सीट के लिए मारामारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें-बसें फुल, सीट के लिए मारामारी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट विंडो पर होता रहा हंगामा
डग्गामार वाहनों ने जमकर काटी चांदी
मैजिक, प्राइवेट बसों में खूब रही भीड़
रक्षाबंधन को लेकर हर ट्रेन, बस में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। डग्गामार, मैजिक, प्राइवेट बसों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरकर गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया गया। रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए जीआरपी को डंडे भी फटकराने पड़े। मैजिक चालकों ने यात्रियों की जमकर जेब काटी।
गुरुवार को सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड, बेहजम बस अड्डा, निघासन और पलिया बस अड्डे पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। दूर जाने वाले यात्री सुबह से मुख्य चौराहे पर पहुंच गए। आसपास जाने के लिए लोग अपनी सुविधा अनुसार निकलते रहे। रेलवे स्टेशन के टिकट घरों पर लंबी लाइन लगी रहीं। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस की कई बार यात्रियों और रिक्शा स्टैंड पर लोगों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस इन मुख्य चौराहों के प्वाइंट पर लगातार गश्त करती रही। रोडवेज के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि बसों के फेरे बढ़ाए गए। डिपो को करीब दो लाख रुपये की अतिरिक्त इनकम होने का अनुमान है। यात्रियों की सुख-सुविधा को पूरा ध्यान में रखा गया है।
मैलानी। रक्षा बंधन के मौके पर यहां आने-जाने वाली ट्रेनों में जबर्दस्त भीड़ रही। सीतापुर, पीलीभीत और बहराइच की ओर से आने-जाने वाली हर ट्रेन में भूसे की तरह यात्री भरे दिखाई दिए। कुछ ट्रेनों में तो लोगबाग लटककर यात्रा करने को विवश हुए। यही हाल बसों का भी रहा। पलिया और गोला की ओर जाने वाली बसों में सुबह से शाम तक खूब भीड़भाड़ रही। बसों में तो तिल रखने तक की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
पलियाकलां। रक्षा बंधन के मौके पर भाई बहनों को एक दूसरे के यहां जाने और आने वालों की भारी भीड़ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी। बसें खचाखच भरी रहीं तो ट्रेनों में भी लोगों को भीड़ के बीच ही सफर करना पड़ा। डग्गामार वाहनों ने भी खूब फायदा उठाया।