{"_id":"58e920bc4f1c1b9d385b3e09","slug":"trails-trapped-on-rail-track-traffic-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर फंसी ट्राली, यातायात बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर फंसी ट्राली, यातायात बाधित
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोजा-सीतापुर ब्रांच रेल लाइन पर सोनौवा गांव के पास मानव रहित गेट संख्या 13 सी पर शनिवार सुबह छह बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली फंस गई, जिससे करीब ढाई घंटे रेल यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और आरपीएफ रोजा ने जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर ट्राली हटाकर रेल यातायात सुचारु कराया। इस दौरान सीतापुर की ओर से आई अप मालगाड़ी और शाहजहांपुर से जा रही डाउन पैसेंजर ट्रेन काफी देर तक खड़ी रहीं।
रोजा-सीतापुर ब्रांच रेल लाईन पर उचौलिया से करीब पांच किमी दूर सोनौवा गांव के पास मानव रहित रेल क्रासिंग पर शनिवार सुबह करीब छह बजे मैगलगंज से गन्ना लेकर लोनी चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर ट्राली क्रासिंग पर चढ़ाई पर ट्रैक्टर अचानक उठ जाने से असंतुलित होकर ट्रैक पर बनी रोड से उतरते हुए किनारे बने पिलर में टकराकर वहीं फंस गयी। रेल ट्रैक पर ट्राली फंसने से रेल यातायात बाधित हो गया। ट्रैक्टर ट्राली को फंसा देख मौके पर मौजूद प्राईवेट कर्मी सरोज ने इसकी सूचना पीडब्ल्यूआई और आरपीएफ को दी। इसी दौरान सात बजकर तीन मिनट पर सीतापुर की ओर से आ रही अप मालगाड़ी को सरोज ने खतरा की झंडी दिखाकर रोका। इस दौरान शाहजहांपुर से सीतापुर जा रही पैसेंजर डाउन 54328 को उचौलिया स्टेशन पर रोक लिया गया। करीब एक घंटे बाद रोजा से मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जेसीबी मंगाकर फंसे ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर ट्रैक को साफ कराया। इसके बाद 8 बजकर 37 मिनट पर मालगाङी को रोजा के लिये पास किया गया। इसके बाद उचौलिया में खड़ी पैसेंजर ट्रेन को सीतापुर के लिये पास किया गया। ट्रैक्टर ट्राली फंसने से मालगाड़ी डेढ़ घंटा मौके पर खड़ी रही। ट्रैक्टर को आरपीएफ ने कब्जे में ले लिया है।