फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic plan failed, mercy on vehicles, devotees had to face difficulties

Lakhimpur Kheri News: ट्रैफिक प्लान फेल, वाहनों पर रहम, श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ीं दिक्कतें

Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traffic plan failed, mercy on vehicles, devotees had to face difficulties
फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन
गोला गोकर्णनाथ। सावन के पहले सोमवार को पुलिस-प्रशासन का ट्रैफिक प्लान बेअसर साबित हुआ। सड़कों पर सवारियों से भरे ई-रिक्शा और टाटा मैजिक धड़ल्ले से दौड़ते दिखे। वहीं, बैरिकेडिंग होने से अलीगंज रोड, शिव मंदिर मार्ग, गोकर्ण तीर्थ की चूड़ी मार्केट का कारोबार प्रभावित रहा। शिव मंदिर के मुख्य मार्ग पर व्यवस्था इतनी सख्त रही कि श्रद्धालु भी बमुश्किल मंदिर पहुंच पाए।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड, शिवम चौराहे के निकट टैक्सी स्टैंड से बाकायदा टाटा मैजिक का संचालन होता रहा। ई-रिक्शा पर भी कोई रोकटोक नहीं थी। सदर चौराहे से शिवम चौराहे तक बैरिकेडिंग लगाकर अलीगंज रोड पर आवागमन बंद कर दिया गया। इस रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में काफी व्यस्त रहने वाली इस रोड के दुकानदार दुकानदारी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन

शिव मंदिर मार्ग में सख्त व्यवस्था होने के कारण तीर्थ बाजार के दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। गोकर्ण तीर्थ तट के पंडा कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, केके मिश्रा, मुन्ना लाल आदि ने बताया कि उनके घाट के सामने शिव मंदिर के मुख्य मार्ग को बैरिकेड कर बंद कर दिया गया। इससे श्रद्धालु बमुश्किल घाटों पर पहुंच पाए। सावन का सोमवार होते हुए भी पंडा-पुरोहितों के घाटों पर पहले जैसी रौनक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन





बस पकड़ने के लिए दो किलोमीटर पैदल चलना पड़ा सावन माह में रविवार की दोपहर बाद से सोमवार की देर रात तक रोडवेज डिपो का अस्थाई बस अड्डा मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहा स्थित श्यामजी राइस मिल में बनाया गया है। सोमवार को यहीं से रोडवेज बसों का संचालन किया गया। इससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को पैदल या फिर ई-रिक्शा के माध्यम से करीब दो किलोमीटर दूर शिव मंदिर तक चलना पड़ा।


शिव मंदिर मार्ग में खड़ी रहीं कर्मचारियों की बाइकें

प्रशासन ने जहां आम जनमानस और श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों को मंदिर परिसर में घुसने नहीं दिया, वहीं पौराणिक शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में पंडा पुरोहितों के गेट के सामने कर्मचारियों की बाइकें खड़ी रहीं।
वाहनों की कतार, करना पड़ा लंबा इंतजार
लखीमपुर खीरी। सावन मेला और कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में कई जगहों पर लागू रूट डायवर्जन की वजह से सड़कों पर वाहनों की कतार दिखी। बड़े वाहनों को आगे जाने से रोका गया। चालकों को आगे जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं, सुबह के समय गोला जाने और दर्शन-पूजन कर वापस आने वाले श्रद्धालुओं को बसों और सवारी वाहनों का इंतजार करना पड़ा। रविवार की शाम बड़े वाहनों को शाहजहांपुर सीमा पर रोका गया था। इससे कस्बे तक वाहनों की लाइन लग गई। इन वाहनों को देर रात आगे भेजा गया।
सामान्य से कुछ ज्यादा रही यात्रियों की संख्या
लखीमपुर व अन्य स्थानों के यात्रियों को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंचाने के लिए डिपो ने विशेष इंतजाम किए। चालक-परिचालकों को अलर्ट पर रखा गया। सवारियों की संख्या बढ़ने पर अन्य रूट की बसों को भी गोला भेजने की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त कार्मिकों की ड्यूटी भी लगी थी। केंद्र प्रभारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को गोला जाने वाले यात्रियों की संख्या सामान्य से कुछ ज्यादा रही। अगले सोमवार को इस संख्या में बढ़ोतरी होगी।


मनिकापुर तिराहे पर लंबी लाइन, सिकंदराबाद में रोके गए वाहन
सिकंदराबाद। लखीमपुर से गोला जाने वाले बड़े वाहनों को मनिकापुर तिराहे से सिकंदराबाद के रास्ते निकाला गया। कुछ बड़े वाहनों को रोका भी गया। रूट डायवर्जन की जानकारी न होने की वजह कई बड़े वाहन मनिकापुर पहुंच गए थे। सिकंदराबाद चौराहे से गोला जाने वाली रोड पर बैरिकेड कर बड़े वाहनों को रोका गया। इन वाहनों को अमीरनगर के रास्ते आगे भेजा गया। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि रूट डायवर्जन सोमवार की देर रात तक प्रभावी रहेगा। यह व्यवस्था प्रत्येक सप्ताह शनिवार से सोमवार रात तक लागू की गई है।

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे पर रूट डायवर्जन के बाद लगी वाहनों की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed