फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic of dozens of villages was disrupted due to non-construction of service lane along the culvert

पुलिया के किनारे सर्विस लेन न बनने से दर्जनों गांवों का आवागमन हुआ बाधित

Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic of dozens of villages was disrupted due to non-construction of service lane along the culvert
लखीमपुर खीरी। पलिया-चंदन चौकी मार्ग पर पुंगरा नाला पर टूटी पुलिया का निर्माण कार्य तीन साल बाद शुरू हुआ है। लेकिन सर्विस लेन न बनाए जाने से दर्जनों थारू गांवों का आवागमन बाधित है। बारिश होने के कारण कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। इससे दर्जनों गांवों का संपर्क पलिया से टूट गया है। किसान गन्ना आपूर्ति मिलों में नहीं कर पा रहे हैं। तहसील के कामकाज के लिए ग्रामीण पलिया नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं चुनाव तैयारियों को लेकर अधिकारी भी थारू गांवों में नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

पलिया-चंदनचौकी मार्ग पर दुधवा जंगल होकर गुजरने वाले रास्ते पर करीब तीन साल पहले पुंगरा नाला पर बनी पुलिया टूट गई थी, जिसके बाद पार्क प्रशासन द्वारा अड़ंगा लगाए जाने के बाद पुलिया के पुनर्निर्माण का कार्य कई सालों से बाधित चल रहा था। करीब दो माह पहले कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन ने पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया था, लेकिन आवागमन के लिए सर्विस लेन का निर्माण नहीं कराया है। कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण कच्चे रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं, जिससे भारी व चार पहिया समेत दोपहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। भारी वाहन रास्ते में फंस गए हैं। इससे थारू क्षेत्र के गांव पुरैना, धुसकिया, बरबटा, पचपेड़ा, परसिया, चंदनचौकी, ध्यानपुर, सौनहा, मसानखंभ, देवराही, पचदेवरा समेत दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। चंदन चौकी स्थित एकीकृत जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बुधवार को सीडीओ अनिल सिंह को मार्ग अवरुद्ध होने की जानकारी दी। इस पर सीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता सदन लाल गुप्ता को त्वरित सर्विस लेन ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि लोगों का आवागमन निर्बाध गति से हो सके और चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed