फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic jams halted speed, increasing people's problems on the roads

Lakhimpur Kheri News: जाम ने रोकी रफ्तार, सड़कों पर बढ़ी लोगों की परेशानी

Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams halted speed, increasing people's problems on the roads
लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अमेठी चौराहे से सिकंदराबाद तक लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ मंगलवार को शहर से सटे महेवागंज और सिकंदराबाद में यातायात प्रभावित रहा। महेवागंज में बाजार की भीड़ और सड़क तक दुकानें लगने से वाहनों की कतार लगी, जबकि सिकंदराबाद में सावन के बाद एक साथ निकले भारी वाहनों के चलते अमेठी चौराहे से लंबा जाम लग गया। दोनों जगह पुलिस ने मशक्कत कर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

महेवागंज में मंगलवार शाम चौकी तिराहे से उल्ल नदी पुल तक निघासन और पलिया मार्ग पर बस, ट्रक समेत अन्य वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक वाहन रेंगते रहे और पैदल राहगीरों को भी निकलने में परेशानी हुई। बाजार में भीड़ के चलते कई दुकानदार और ठेला-खोमचा वाले सड़क तक दुकानें लगाए बैठे हैं। जिले की व्यस्ततम सड़क और चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से यहां आए दिन जाम लगता है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सचिन गंगवार ने बताया कि बाजार में भीड़भाड़ के चलते कुछ मिनट के लिए सामान्य आवागमन बाधित हुआ था। स्थिति सामान्य करा ली गई थी।
सिकंदराबाद में सावन के आखिरी सोमवार के बाद मंगलवार को मनिकापुर तिराहे से एक साथ भारी वाहन सिकंदराबाद की ओर निकल पड़े। इससे लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अमेठी चौराहे से सिकंदराबाद तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सिकंदराबाद में भी कई घंटे आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह में फरधान थाना क्षेत्र के मनिकापुर तिराहे से सिकंदराबाद होकर वाहनों का डायवर्जन किया गया था। मंगलवार को भी गोला रोड बंद रही। इसके चलते भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया और सड़क पर रफ्तार थम गई। पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्थित कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अमेठी चौराहे से सिकंदराबाद तक लगा जाम। संवाद

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर अमेठी चौराहे से सिकंदराबाद तक लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed