{"_id":"67081e60085718600103cf84","slug":"traders-opened-front-demanding-action-against-the-accused-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-130946-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंध समिति के डेलीगेट चुने जाने के लिए बुधवार को शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा और व्यापारी राजू अग्रवाल के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में व्यापारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
विभिन्न व्यापारी संगठनों के लोग संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो संपूर्ण बाजार बंद कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
उधर, गुरुवार सुबह से ही सदर विधायक के घर भी बड़ी संख्या में उनके समर्थक और सजातीय कुर्मी समाज के संगठन के लोग भी एकत्र हुए। इन लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए शासन प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देकर व्यापारियों ने कहा है कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निर्वाचन प्रक्रिया में डेलीगेट के नामांकन के दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री राजू अग्रवाल के साथ बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह और उनके चार-पांच साथियों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
इस घटना से सभी व्यापारी काफी आहत व आक्रोशित हैं। व्यापारियों ने मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपितों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 13 अक्तूबर तक कार्रवाई नहीं होती है तो जिले में संयुक्त व्यापार मंडल अनिश्चितकालीन बंदी करने को विवश होगा।
इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद मिश्र, महामंत्री अशोक गुप्त, कोषाध्यक्ष अभिजात मिश्र, राजू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय गोयल, श्याम कुमार तिवारी मामा, युवराज शेखर, देवेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।