{"_id":"6692f111e6e29942640e16a4","slug":"traders-of-tile-market-opened-drains-did-not-remove-tin-sheds-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124534-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खपरैल बाजार के व्यापारियों ने नालियां खोलीं, नहीं हटाए टिन शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खपरैल बाजार के व्यापारियों ने नालियां खोलीं, नहीं हटाए टिन शेड
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खपरैल बाजार के व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंदकर खुद ही नालियों से कब्जा हटवा दिया। हालांकि तीन दिन से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी व्यापारियों ने टिन शेड नहीं हटाए हैं।
बीते दिनों हुई बारिश के दौरान खपरैल में पानी भरने के कई वीडियो और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों को तीन दिनों की मोहलत दी थी। मियाद पूरी होने के बाद बीते मंगलवार से बाजार में नालियों पर किए गए कब्जे हटाने की कवायद शुरू कर दी गई। इसका व्यापारियों ने विरोध किया था।
पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए करीब 15 दुकानों के आगे का कब्जा हटवाया गया था। साथ ही व्यापारियों को तीन दिनों का और समय देते हुए खुद से नालियों पर कब्जा छोड़ने का समय दिया गया था।
विज्ञापन
बुधवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखते हुए नालियां खुलवाई। शनिवार को आधे से ज्यादा खपरैल बाजार में नालियाें को कब्जा मुक्त कर दिया गया है, लेकिन अभी तक व्यापारियों ने टीन शेड नहीं हटाए हैं। पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि तीन फिट तक टिन शेड लगाने की छूट है। इसके अलावा जितने भी टिन शेड आगे निकले हैं, स्वयं हटवा लें। अन्यथा पालिका हटवाएगी।