{"_id":"69a5d0f28e2d0550ca02b458","slug":"traders-create-ruckus-after-raid-on-sweet-shop-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169556-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मिठाई की दुकान पर छापे के बाद व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मिठाई की दुकान पर छापे के बाद व्यापारियों का हंगामा
Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पलिया में एक दुकान पर हो रही सैंपलिंग और लगी भीड़। संवाद
पलियाकलां। कस्बे में सोमवार को मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम के छापे के बाद हंगामा हो गया।
एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार सिंह के निर्देशन में जब खाद्य निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह टीम के साथ दुकानदार के यहां पनीर का सैंपल ले रहे थे। इसी दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।
हंगामे की स्थिति देखते हुए खाद्य निरीक्षक को मौके से हटना पड़ा। इस दौरान कंछल गुट के व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि खाद्य निरीक्षक का ड्राइवर हर महीने 10 हजार की अवैध वसूली करता है।
आक्रोशित व्यापारियों का कहना था कि जब विभाग की ओर से महीने की बंधी बंधाई रकम ली जाती है तो फिर व्यापारियों का उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। इस दौरान काफी गहमा-गहमी रही और उधर बाजार में कई दुकानों के शटर आनन फानन में बंद हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पूर्व भी टीम ने चंदनचौकी और भीरा में सैंपल भरे थे। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। टीम यहां से बेसन, रंगीन कचरी आदि के कई सैंपल भर ले गई थी। प्रशासन का कहना है कि होली व पर मिलावटी पदार्थ के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है।
इधर, मामले पर सफाई देते हुए खाद्य निरीक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि व्यापारियों द्वारा लगाए गए वसूली के आरोप बेबुनियाद हैं। अधिकारियों पर अक्सर इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से पनीर का एक नमूना लिया गया है। उसे लैब भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।