फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor-trolley trampled over a woman riding a bike

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला को रौंदा

Fri, 19 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley trampled over a woman riding a bike
प्रतीकात्मक
थाना हरगांव के विष्णुपुर-झरेखापुर निवासी महिला बहन के घर जा रही थी
विज्ञापन

बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के मदनुआ गांव के निकट बाइक से पति के साथ बहन के घर जा रही महिला को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
सीतापुर जिले के थाना हरगांव क्षेत्र के विष्णुपुर-झरेखापुर गांव निवासी 35 वर्षीया महिला प्रेमा देवी अपने पति चंद्रभाल और तीन बच्चों के साथ बाइक से थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत बंजरिया गांव निवासी अपनी बहन के घर जा रही थी। इस दौरान मदनुआ गांव के पास आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। ट्रॉली के पहिये के नीचे सिर आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पति और तीन-बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे कुकरा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना मैलानी प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि मृतक महिला के पति चंद्रभाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed