{"_id":"673653466f1c6493cb0ed174","slug":"tractor-trolley-overturned-in-a-ditch-after-colliding-with-a-bike-bike-rider-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-133229-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाइक से टकराकर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाइक से टकराकर खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
पकरिया चौराहे के पास खाई में पलटी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
मितौली। क्षेत्र के पकरिया चौराहे पर बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई ईंटें भरकर ले जा रही टैक्टर-ट्राॅली खाई में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बृहस्पतिवार की दोपहर मावा ब्रिक फील्ड से ईंटें भरकर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली पकरिया चौराहे के पास बाइक सवार युवक से टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर पर ड्राइवर के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर भी बैठे थे। उन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मजदूरों में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास मिली बाइक (यूपी 31 एडी 7523) कब्जे में लेकर युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। गाड़ी सल्लिया निवासी एक व्यक्ति की बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोहरे में तीन वाहन टकराकर खाईं में पलटे, चालक घायल
- जलालपुर और मोहदियापुर गांव के पास हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
उचौलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को कोहरे के चलते हुए दो अलग-अलग हादसों में एक डीसीएम चालक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी पसगवां भिजवाया है।
बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव जलालपुर के पास सीतापुर की ओर जा रही डीसीएम सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस दौरान पीछे से आई एक दूसरी डीसीएम ने आगे वाली डीसीएम में टक्कर मार दी। इससे तीनों वाहन खाईं में पलट गए। हादसे में आगे वाली डीसीएम का चालक जाने आलम निवासी अमरोहा घायल हो गया, जबकि पीछे वाली डीसीएम और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पसगवां भिजवाया।
दूसरे हादसे में सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव मोहदियापुर के पास सीतापुर की ओर से आ रही पिकप के चालक ने आगे चल रही कंबाइन मशीन से बचने के लिए अपने वाहन के ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे से आ रहीं तीर्थयात्रियों से भरी बस पिकप से टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन वाहन बीच सड़क पर फंस जाने से कुछ देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। पिकप सवार लोग जेबीगंज में बाबा खाटू श्याम का जागरण करके वापस फर्रुखाबाद जा रहे थे।
दो बाइकों में भिड़ंत, तीन लोग घायल
पसगवां। पसगवां-बरबर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे ग्राम मुल्लापुर निवासी 20 वर्षीय रामजी गुप्ता पसगवां से डीजल लेकर गांव जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे गांव मुकद्दरपुर निवासी 19 वर्षीय जसविंदर सिंह की बाइक 22 वर्षीय सुनील कुमार निवासी पसगवां से भिड़ गई। रामजी गुप्ता, जसविंदर सिंह और सुनील कुमार घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पसगवां से भर्ती कराया गया है। संवाद