{"_id":"61f97b3d05ec15442240a9e6","slug":"tractor-trolley-loaded-with-sugarcane-collided-with-car-in-dense-fog-lakhimpur-news-bly4741331122","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में कार से टकराई गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में कार से टकराई गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन। संवाद
मोहम्मदी पुवायां हाईवे पर बीएसएनएल टावर के पास हुआ हादसा
मोहम्मदी। घना कोहरा छाए रहने से दो जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए। हालांकि इन हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों हादसों में वाहनों को काफी क्षति पहुंची है।
मंगलवार की सुबह छह बजे मोहम्मदी पुवायां हाईवे पर बीएसएनएल टावर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की कार से टक्कर हो गई। इसमें कार और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना बड़ा था कि ट्रैक्टर के पिछले पहिये का हिस्सा अलग जा गिरा। गाड़ी और सवार सड़क किनारे खाई में जा गिरे। गनीमत यह रही कि किसी के गंभीर चोट नहीं आई। कार शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां के गांव जेवा की बताई जा रही है। दोनों पक्षों में आपसी सुलह समझौता हो गया। वहीं दूसरी घटना सोमवार दोपहर की है। गुलौली रोड पर यूडी स्कूल के पास एक महिला गिरकर जख्मी हो गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
संसारपुर। गोला खुटार मार्ग पर संसारपुर कस्बे के पश्चिम धंजू पेट्रोल पंप के निकट सोमवार रात सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुलिया निर्माण को पड़ी मिट्टी बचाने के चक्कर में दो नए ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे एक ट्रक सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर विपिन ने बताया कि वह ट्रक रुद्रपुर से ला रहा था, ट्रक ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
एक्सल टूटने से मौरंग भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर बोझवा के पास एक मौरंग भरे ट्रक का एक्सल टूट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। गनीमत रही कि रोड पर आवागमन कम था जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जिससे ट्रक रोड किनारे पलट गया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कोहरा होने के कारण रोड पर आवागमन कम था जिसके कारण हादसा टल गया। संवाद