फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor trolley crushed the boy, uproar

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बालक को कुचला, हंगामा

Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley crushed the boy, uproar
खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के खमरिया में बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर नाराज परिजन ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इसके बाद रात 8:30 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न तीन बजे 10 वर्षीय आदर्श साइकिल से घर लौट रहा था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह स्कूल से अपने गांव भैंसेया जा रहा था। इसी दौरान मिल रोड से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसको सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह पहिये के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन ट्रैक्टर स्वामी को मौके पर बुलाने के लिए अड़े थे।
विज्ञापन

मृतक के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा आदर्श बसढ़िया स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। जहां से वह हर रोज साइकिल से आता जाता था। लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने उनके बच्चे की जान ले ली। वह जहां ट्रैक्टर चालक को मौके पर बुलाने पर अड़े थे, वहीं पुलिस उन्हें मनाने में जुटी थी। पुलिस चालक के चौकी में होने की बात बताई। लेकिन हंगामा चलता रहा। आश्वासन पर परिजन माने तो 8:30 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उधर, लोगों का कहना है कि कस्बे में मिल की ओर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक निकलते हैं, जिनके चालक बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं, दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा है, जिससे आने जाने वाले लोगों को निकलने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टीएन दुबे ने बतया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। परिजन समझाने पर मान गए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed