{"_id":"6202bf495d4c9e54115c6a5a","slug":"tractor-trolley-and-car-collide-head-on-lakhimpur-news-bly4749019136","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर
विज्ञापन
पलिया-निघासन रोड पर दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का एक हिस्सा।
- फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर एक तेज रफ्तार जाइलो कार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और कार भी आगे से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायल निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।
सोमवार की रात करीब आठ बजे के बाद बल्लीपुर से रामप्रवेश अपने साथी के साथ पलिया चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने आ रहे थे। इस दौरान बोझवा के पास एक तेज रफ्तार जायलो कार ने सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि जायलो कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक रामप्रवेश और जायलो कार का चालक हैप्पी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक क्लीनिक पर ले जाया गया। बताया जाता है कि जाइलो कार काफी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। देर रात ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।

पलिया के बोझवा में दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन