फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tractor driver flees with Rs 1.90 lakh from businessman

Lakhimpur Kheri News: व्यापारी के 1.90 लाख रुपये लेकर भाग गया ट्रैक्टर चालक

Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver flees with Rs 1.90 lakh from businessman
धौरहरा। ईसानगर के हसनपुर कटौली में लखीमपुर के व्यापारी का माल उतारने के बाद 1.90 लाख रुपये लेकर ट्रैक्टर चालक और उसका एक साथी भाग गया, जिसके खिलाफ व्यापारी ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुभम आयरन ट्रेडर्स के मैनेजर अनुज बरनवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 जनवरी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से ग्राम हसनपुर कटौली निवासी सुरेश कुमार के यहां माल भेजा गया था। माल की कुल बकाया राशि, पिछली और वर्तमान मिलाकर लगभग 1.90 लाख रुपये थी।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक अशोक कुमार वर्मा निवासी अमर विहार कॉलोनी, गोविंद नगर, सलेमपुर कोन, माल उतारकर भुगतान लेकर तीन बजे लखीमपुर के लिए रवाना हुआ, लेकिन वापस नहीं लौटा। फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के घर जाकर पूछताछ की गई, लेकिन वहां भी उसका कोई पता नहीं चला। जानकारी मिलने पर पता चला कि अशोक कुमार अपने पुराने चालक मनोज कुमार के साथ है। आरोप है कि मनोज पूरे मामले में अशोक की मदद कर रहा है और उसके पास वाहन के कागजात और रसीदें हैं। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed