{"_id":"698f5ff3635873a15807ff62","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-a-herd-of-elephants-in-front-of-the-gypsy-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-168179-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के सामने हाथियों का झुंड देख सैलानी हुए रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के सामने हाथियों का झुंड देख सैलानी हुए रोमांचित
Fri, 13 Feb 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
दुधवा में जंगली हाथियों का झुंड देख सैलानी हुए रोमांचित। स्रोत : सैलानी।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में शुक्रवार सुबह भ्रमण पर पहुंचे सैलानी उस समय रोमांचित हो उठे, जब जंगली हाथियों का एक झुंड उनकी जिप्सी के सामने आ गया।
सुबह की पाली में पर्यटक दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर निकले थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड सड़क किनारे दिखाई दिया। कुछ ही क्षणों में झुंड जिप्सी के करीब आ गया। वयस्क हाथियों के साथ उनके शावक भी मौजूद थे। यह दृश्य देख पर्यटक उत्साहित हो उठे और कैमरों में इस पल को कैद किया।
कुछ देर बाद हाथियों का झुंड फिर जंगल की ओर लौट गया। आगे बढ़ने पर सैलानियों ने जंगल में स्वच्छंद विचरण करते बाघ, कुलांचे भरते हिरनों के झुंड, गैंडे और उनके शावकों को भी देखा। बांकेताल में कलरव करते रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों ने भी पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
पर्यटकों ने इस रोमांचक अनुभव को विजिटर बुक में दर्ज किया और इसे दुधवा की अविस्मरणीय यात्रा बताया।