{"_id":"6a3ec3582934da4cf9016ca0","slug":"tourists-were-overwhelmed-by-the-mothers-affection-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-178477-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मां की ममता देख गदगद हो गए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मां की ममता देख गदगद हो गए सैलानी
Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
दुधवा पुनर्वासन क्षेत्र में अपने शिशु को दूध पिलाती गैंडा। स्रोत: -वन विभाग।
लखीमपुर/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) की दक्षिण सोनारीपुर रेंज की पुनर्वासन योजना इन दिनों सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनी है। शुक्रवार शाम सफारी के दौरान पर्यटकों को मादा गैंडा अपने शिशु को स्तनपान कराते दिखी। इस दुर्लभ दृश्य ने जिप्सियों में सवार सैलानियों को रोमांचित कर दिया।
दुधवा पर्यटन परिसर से शाम की पाली में सफारी पर निकले पर्यटकों ने बांकेताल पर्यटन मार्ग के पास घास के मैदान में यह दृश्य देखा। उन्होंने इसे कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया और यात्रा को अविस्मरणीय बताया।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन और डीडी जगदीश आर ने बताया कि पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में बाघ, गैंडे, भालू और हिरन जैसे वन्यजीव अधिक दिखाई दे रहे हैं। पर्यटन मार्ग के आसपास भी बाघ और गैंडों के दिखने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संवाद