फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard trapped in cage in Tappurwa after being lured by goat

Lakhimpur Kheri News: टापरपुरवा में बकरी के लालच में पिंजरे में फंसा तेंदुआ

Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in cage in Tappurwa after being lured by goat
पिंजरे में कैद तेंदुआ। स्रोत : वन विभाग
निघासन। निघासन-लुधौरी वन रेंज के ढखेरवा खालसा गांव के मजरा टापरपुरवा में दहशत का कारण बना तेंदुआ बकरी के लालच में वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। करीब चार साल उम्र और 50 किलो वजन का तेंदुआ कई मवेशियों को मार चुका था। अस्थाई गोशाला में भी एक मवेशी का शिकार किया था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले तेंदुए ने गांव निवासी छोटेलाल पुत्र खेमन के घर के पास एक आवारा पशु को मार दिया था। इसके बाद उसे केले के खेत में घसीट ले गया और शव का कुछ हिस्सा खा लिया। ग्रामीणों की मांग पर बृहस्पतिवार रात वन दरोगा अखिलेश रावत ने वनकर्मियों के साथ पिंजरा लगाया। उसमें बकरी बांधी गई थी। रात करीब 12 बजे तेंदुआ बकरी के लालच में पिंजरे में पहुंचकर कैद हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रेंजर मोबिन आरिफ ने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुए के सभी दांत सुरक्षित हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घर के बाहर बंधा बछड़ा उठा ले गया बाघ
मझगईं। मरुआ पश्चिम गांव में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बाघ घर के बाहर घारी में बंधे मंशा देवी के बछड़े को मारकर खा गया। बाघ की गर्जना और बछड़े की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण सहम गए। सुबह सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को मौके पर बाघ के स्पष्ट पैरों के निशान मिलें।

वन क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को रात में सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर बांधने की हिदायत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed